उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, IMD का कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Wed 14-Jan-2026,02:05 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, IMD का कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी उत्तर-भारत-में-कड़ाके-की-ठंड-का-कहर
  • दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर तेज। IMD ने कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है।

  • पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में IMD ने ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया, लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

  • राजस्थान से लेकर यूपी, बिहार और ओडिशा तक कड़ाके की ठंड का असर, पहाड़ी बर्फबारी बनी मुख्य वजह।

Delhi / New Delhi :

दिल्ली/ उत्तर भारत में सर्दी ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर तेज़ी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले 2–3 दिनों तक मौसम और सख्त हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक पहुंच रहा है, जिससे तापमान गिरने के साथ धूप की कमी लोगों को परेशान कर रही है।

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 13 जनवरी को जारी ताजा पूर्वानुमान में बताया कि हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब और हरियाणा में अगले 2–3 दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। इन दोनों राज्यों के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में घना कोहरा और बादल छाए रहने के कारण धूप निकलने की संभावना भी कम है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ठंड के चलते सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। वहीं राजस्थान में भी ठंड का असर तेज़ होता जा रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शीतलहर का प्रभाव सिर्फ उत्तर-पश्चिम भारत तक सीमित नहीं है। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। इन राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।